हमारे उद्देश्य

1 min read
अखिल भारतीय विकास मंच (सामाजिक व शैक्षणिक सेवा संस्था) समाज और राष्ट्र हित के लिए हमेशा तत्पर है।
 
संस्था का मूल उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को संगठित कर राष्ट्र की सेवा करना तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सदभाव और राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना। सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर कर सभी वर्गों में परस्पर प्रेम व सहयोग की भावना विकसित करना। भारतवर्ष के शहीदों और महापुरूषों के सपनों के भारत का निर्माण करना। बच्चों को उनके आदर्श मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया जाए। नि:शक्तजनों एवं समाज के गरीब वर्ग के उत्थान हेतु प्रयत्न करना। शासकीय लोकहितकारी योजनाओं जानकारी आमजन तक पहुंचाना। विचार गोष्ठियों, परिचर्चाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयत्न करना । आतंकवाद, भ्रष्टाचार आदि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में जनजागृति उत्पन्न करना । समय-समय पर चिकित्सा, शिक्षा, खेल, श्रमदान, रक्तदान शिविर लगाकर संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति करना। फासीस्टवादी, सांप्रदायिकत और अराजक ताकतों का सामना कर उन्हें समाप्त करना।
 
संस्था प्रमुख -सतीश उमर “चंदन ” 9935026341